फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीगंज-श्रीराजनगर रेल ट्रैक पर होगा इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज-श्रीराजनगर तक होगा इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल
विज्ञापन

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी ट्रैक पर यात्री जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन चालित ट्रेनों की सवारी कर सकेंगे। इसको लेकर दूसरे चरण में गौरीगंज से श्रीराजनगर तक ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल होगा। यह ट्रायल 25 फरवरी को किया जाएगा। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण करेंगे।

लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर विद्युतीकरण और दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इलेक्ट्रिक चालित ट्रेनों का जल्द संचालन कराने की कवायद के तहत रेलवे विभाग की ओर से उत्तरेटिया से जंघई तक विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। पहले चरण में जंघई से लेकर गौरीगंज तक इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल किया गया था। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने इसका निरीक्षण भी किया। दूसरे चरण में गौरीगंज से लेकर श्रीराजनगर स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीसरे चरण में श्रीराजनगर से उतरेटिया तक इलेक्ट्रिक लाइन का ट्रायल होगा। रेल विकास निगम लिमिटेड के सहायक प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि दूसरे चरण में 25 फरवरी को गौरीगंज से श्रीराजनगर तक इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल होगा। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें