फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने लिया चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध की संभावनाओं को समाप्त करना लक्ष्य : एसपी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराध की संभावनाओं को ही समाप्त कर देना चाहिए। ये बात शनिवार को पुलिस अधीक्षक का चार्ज लेने के बाद आईपीएस अफसर अनुराग वत्स ने कहीं।

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के तनौजा निवासी शिक्षक राकेश कुमार त्यागी के पुत्र अनुराग वत्स की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से बीटेक किया। पढ़ाई के दौरान ही अनुराग सिविल की तैयारी भी करते रहे। 2013 बैच के आईपीएस अफसर अनुराग गौतमबुद्धनगर में ट्रेनिंग लेने के बाद शाहजहांपुर, आगरा और लखनऊ में तैनात रहे। बतौर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स की सुल्तानपुर जिले में पहली पोस्टिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को चार्ज लेने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि उनका मानना है कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए उसकी संभावनाओं को ही समाप्त कर देना चाहिए। इससे अपराधियों पर अपने आप अंकुश लग जाएगा। एसपी ने कहा कि जल्द ही जिले में बदलाव दिखेगा। किसी को परेशानी हो तो वह सुबह से रात तक उनसे मोबाइल फोन से संपर्क कर अपनी बात कह सकता है। व्यवसायी आलोक आर्या पर किए गए हमले के बारे में एसपी ने कहा कि प्रकरण की जानकारी उन्हें है। जल्द ही रिजल्ट सामने होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें