फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश के नाम पर प्रभारी कानूनगो ने ली रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी कानूनगो ने ली
विज्ञापन

रिश्वत, वीडियो वायरल

क्रासर

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

अमर उजाला ब्यूरो

लंभुआ/चांदा (सुल्तानपुर)। कोथरा सर्किल के प्रभारी कानूनगो का एक वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में वे एक भूखंड की पैमाइश के नाम पर 20 हजार रुपये घूस लेते दिख रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

लंभुआ तहसील के कोथरा सर्किल के प्रभारी कानूनगो व प्रतापपुर कमैचा के लेखपाल सतीश पांडेय की ओर से कस्बे में हाईवे के किनारे स्थित एक जमीन की पैमाइश के नाम पर एक पक्ष से 20 हजार रुपये घूस लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष ने 20 हजार रुपये घूस देते हुए कानूनगो का वीडियो बना लिया। बृहस्पतिवार को घूस देने वाले व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इस बाबत लंभुआ एसडीएम सलिल पटेल ने कहा कि यदि कानूनगो ने घूस लिया है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें