फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मशताब्दी मेला एवं प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकार की 100 दिन की
विज्ञापन

उपलब्धियां उल्लेखनीय: सिंह
क्रासर

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष पर मेला व प्रदर्शनी आयोजित
फोटो संख्या-31,32
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। सूबे की सरकार के सौ दिन के कार्यकाल उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। कम समय में प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किया है। सुधार हर क्षेत्र में दिखने लगा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के मौके पर दूबेपुर विकास खंड पर आयोजित अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में यह बातें सुल्तानपुर विधायक सूर्यभान सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

विधायक ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोग उनके कार्य से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संकल्प लें। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने भी दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से घोषित एक लाख रुपये की किसान ऋणमाफी योजना एक जुलाई से शुरू हो रही है। उन्होंने किसानों से आधार नंबर अपने बैंक खाते से लिंक कराने का आह्वान किया। कहा कि इससे उनके खाते में धनराशि भेजी जा सकेगी। डीएम ने बताया कि शासन की ओर से 181 वूमेन हेल्पलाइन का जिले में बुधवार को शुभारंभ हो गया। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने दीनदयाल उपाध्याय को महान व्यक्तित्व बताया। कहा कि अधिकारियों को दायित्व है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाएं। इसके पहले विधायक सूर्यभान सिंह, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न विभागों की ओर लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र एवं कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को साहित्यकार कमल नयन पांडेय, डॉ. एमपी सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, कृपाशंकर मिश्र समेत कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सूचना विभाग की ओर से जिला सूचना अधिकारी आरबी सिंह ने सबका साथ सबका विकास पुस्तिका एवं कैलेंडर वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें