फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर लदी 12 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर तिराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रक से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बड़ी खेप बरामद हुई। नगर पालिका की टीम के पहुंचने के पहले चालक व खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गये।
विज्ञापन

ट्रक से करीब 12 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। 50 बोरे में मिली पॉलिथीन की नगर पालिका में लाकर तौल कराई गई। करीब 12 क्विंटल पॉलिथीन की कीमत 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। नगर पालिका के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के दरियापुर तिराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह निकले नगर पालिका कर्मियों ने सडक़ के किनारे खड़े ट्रक पर पॉलिथीन लदी देखी। पालिका कर्मियों ने फौरन इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। नगर पालिका के अधिकारी जब तक मौके पर पहुंचते ट्रक का चालक व खलासी मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन

सूचना पर स्वच्छता मिशन की डीपीएम साधना सिंह व शाहगंज चौकी पुलिस की मौजूदगी में नगर पालिका कर्मियों ने ट्रक पर लदी पॉलिथीन की 50 बोरियां उतारीं। ट्रक पर जरनल स्टोर का कुछ अन्य सामान भी लदा था। नगर पालिका की टीम बरामद पॉलिथीन को नगर पालिका परिषद ले आई।
वहां पर पॉलीथिन की बोरियों की तौल कराई गई। एक बोरी में बरामद पॉॅलिथीन का वजन करीब 25 किलोग्राम निकला। इस हिसाब से बरामद कुल 12 क्विंटल पॉलिथीन की कीमत 3.50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
नगर पालिका कर्मियों का कहना है कि बरामद पॉलिथीन संभवत: कानपुर से आई है। इसे किस व्यापारी ने मंगाया था, इसका पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस मौके पर आरआई वेद प्रकाश राय, सफाई निरीक्षक भानु प्रताप सिंह, डीसी शुभम मिश्र समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें