फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे लेट रही कुंभ सुपर फास्ट एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हावड़ा से हरिद्वार तक जाने वाली कुंभ अप सुपर फास्ट एक्सप्रेस मंगलवार को तय समय से 12 घंटे से अधिक लेट रही।
विज्ञापन

फरक्का, कोटा-पटना, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्री परेशान रहे।
गर्मी के समय में स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों का संचालन अस्त-व्यस्त चल रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को हावड़ा से हरिद्वार तक जाने वाली कुंभ अप सुपर फास्ट एक्सप्रेस तय समय से करीब 12 घंटे की देरी से रवाना की गई। माल्दा टाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे विलंब से किया गया।
इंदौर-राजेंद्रनगर डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब सवा एक घंटे की देरी से रवाना की गई। बेगमपुुरा डाउन एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। हरिद्वार से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब पौने दो घंटे विलंब से किया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना की गई। कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस तय समय से तीन घंटे से अधिक विलंब से रवाना की गई। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें