फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में दबंगों का उपद्रव, दंपती समेत चार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। थाना क्षेत्र के पूरे तिहैतन गुदुनपुर गांव में मंगलवार रात आई बारात में दबंगों ने जमकर उपद्रव किया। डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने दंपती समेत चार को जमकर पीटने के साथ तोड़-फोड़ भी की।
विज्ञापन



पुलिस आने की खबर लगते ही दबंग मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज करवाने के साथ ही पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


गौरीगंज थाने के पूरे तिहैतन गुदुनपुर गांव निवासी राजेश सिंह के परिवार में मंगलवार को बारात आई थी। बारात में द्वारपूजा के दौरान डीजे पर गाना बदलवाने को लेकर विवाद हो गया। लोग कुछ समझ पाते तब तब दबंगों ने मौजूद लोगों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



मारपीट में राजेश सिंह उनकी पत्नी सुमन सिंह, भाभी रैन कुमारी व भांजे अमन सिंह घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया, लेकिन थोड़ी देर बाद वापस लौटे दबंगों ने घर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इसी बीच मामले की सूचना पर पुलिस को आता देख दबंग मौके से भाग निकले।


पुलिस ने घायलों का इलाज व चिकित्सीय परीक्षण करवाने के बाद राजेश की तहरीर विसुरा गांव निवासी मानवेंद्र, अमर सिंह, विशाल, मुन्ना सिंह, अमन सिंह, अतुल सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने राजेश की तहरीर पर केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया की आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें