फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास नहीं बनने पर करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अंडरपास नहीं बनने पर भड़के ग्रामीण, तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर बारामासी बाजार के पास अंडरपास नहीं बनने से परेशान ग्रामीण मंगलवार को तहसील पहुंच गए। उन्होंने अंडरपास बनवाने के लिए प्रदर्शन किया। कहा कि अंडरपास नहीं बना तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग स्थित मानव रहित क्रॉसिंग संख्या-106 के पास अंडरपास बनवाने की मांग स्थानीय लोग वर्षों से कर रहे हैं। गत लोकसभा चुनाव के पूर्व यूपीए सरकार में अंडरपास निर्माण के लिए लागत सहित बोर्ड लगाया गया था। लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने एनडीए सरकार के कई मंत्रियों व संबंधित अधिकारियों को पत्र दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक क्रॉसिंग के दोनों तरफ पक्की सड़क का निर्माण हुआ है। इस मार्ग से करीब 40 गांव के निवासी, दो इंटर कॉलेज व दो प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों का आवागमन है। रेल विभाग ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, अंकित शुक्ला, समरजीत, शिवम, श्याम विश्वकर्मा, बलराम, बब्लू समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन



रेल लाइन दोहरीकरण के चलते बंद हुआ गांव का रास्ता
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर चल रहे रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य से स्थानीय ब्लॉक के गांव पूरे प्रेम मजरे उमापुर गानापट्टी का बंद रास्ता बनवाने के लिए मंगलवार को कई ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग के किनारे आबाद गांव के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते रास्ता बंद हो गया। वे किसी तरह रेल ट्रैक पार कर मुख्य मार्ग पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें