फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया बल्दीराय सीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को बाहर से खिली दवा, स्टाफ नर्स गैरहाजिर
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में उपचार व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए डीएम मंगलवार सुबह बल्दीराय सीएचसी जा पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स गैरहाजिर मिली। मरीज को बाहर से दवा लाने के लिए लिखी गई पर्ची मिली। कई प्रसूताओं के परिवारीजनों ने डीएम को अपने बीच पाकर जननी सुरक्षा के भुगतान की सच्चाई बताई।

डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को स्टाफ नर्स का स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। दवा बाहर से लिखने वाले चिकित्सक से भी जवाब तलब किया। डीएम ने सीएचसी पर मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से चिकित्सालय से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएचसी पहुंची अजीतुल निशा और आशा ने डीएम को पर्चा दिखाते हुए कहा कि उन्हें बाहर से दवा लिखी गई है।
विज्ञापन


डीएम ने जांच की तो पता चला कि डॉ. राजेश कुमार ने बाहर से दवा लेने का पर्चा लिखा था। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी को आदेश दिया कि वे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार का स्पष्टीकरण प्राप्त करें कि उन्होंने किन परिस्थितियों में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गर्भवती गया देवी और सीमा विश्वकर्मा से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान एक तीमारदार ने डीएम को बताया कि पूजा कनौजिया की 22 सितंबर को डिलीवरी हुई थी, लेकिन अभी तक जननी सुरक्षा योजना का पैसा नहीं मिला है। यह सुनते ही डीएम ने सीएमओ से पूछताछ की। सीएमओ ने डीएम को बताया कि पूजा की फीडिंग हो चुकी है। जल्द ही उनके खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें