फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डूबकर बच्चे की मौत
विज्ञापन

लंभुआ (सुल्तानपुर)। मिश्रौली नरायनपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम तालाब के पास खेल रहा एक बच्चा डूब गया। परिवारीजन जब तक उसे तालाब से बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली नरायनपुर गांव निवासी संदीप सोनी का छह वर्षीय बेटा सतीश बृहस्पतिवार की शाम घर के समीप स्थित तालाब के किनारे खेल रहा था। तालाब में गांव के मवेशी भी थे। अचानक सतीश का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। अन्य लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों के साथ ही परिवारीजन भी वहां पहुंच गए। लोगों ने सतीश को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें