बुखार से वीडीओ की मौत
क्रासर
शहर के एक निजी अस्पताल में तोड़ा दम
भादर ब्लॉक पर तैनात थे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी
फोटो संख्या-42,43
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। तीन दिनों से बुखार से पीड़ित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की बृहस्पतिवार की रात शहर के एक निजी हॉस्टिपल में मौत हो गई। वीडीओ की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दूसरी तरफ भादर ब्लॉक पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया निवासी देवप्रकाश (40) अमेठी जिले के भादर ब्लॉक पर वीडीओ के पद पर तैनात थे। उनके पास मौजूदा समय में एडीओआईएसबी का भी अतिरिक्त प्रभार था। तीन दिनों से वह बुखार से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवारीजन उन्हें लेकर शहर के निजी हॉॅस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया था। देर रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने देव प्रकाश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह वीडीओ की मौत की सूचना जब भादर ब्लॉक पहुंची तो कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना सभा की।