संपूर्ण समाधान दिवस के नाम
से जाना जाएगा तहसील दिवस
अमेठी। नए शासनादेश देश के क्रम में तहसील दिवस का नाम बदलकर संपूर्ण समाधान दिवस कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर पहले जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए माह के पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता था। मुख्य सचिव के निर्देश पर तहसील दिवस का नाम बदलकर अब संपूर्ण समाधान दिवस कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि एक अगस्त अर्थात माह के पहले मंगलवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। बताया कि दिवस में प्राप्त जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए गठित टीमें मौके पर पहुंचकर उसी दिन मामले का निस्तारण कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगी।