फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना किसी भेदभाव पात्र लाभार्थियों का करें चयन: डीएम
विज्ञापन

भदैंया में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ
फोटो संख्या-44, 45
सुल्तानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भदैंया विकासखंड मुख्यालय में अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी और एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुुुुभारंभ जिलाधिकारी हरेंद्र वीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे राजनीतिक दर्शन को विकसित करना चाहते थे, जो भारत की प्रकृति एवं परंपरा के अनुकूल हो और राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति करने में समर्थ हो। जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर जनपद, प्रदेश व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान करें। डीएम ने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि वे बिना किसी भेदभाव में विकास योजनाओं में पात्र लाभार्थियों का चयन कर शासन की कल्याणकारी नीतियों को सफल बनाने में अपना योगदान दें। प्रदेश को दो अक्तूबर 2018 तक खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। डीएम ने सूचना विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी, स्टालों का निरीक्षण किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सपना शुक्ला, डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा, पीडी एसके द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सीवीएन त्रिपाठी, एसडीएम सलिल कुमार पटेल, डीएसओ संजय कुमार प्रसाद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी आरबी सिंह, बीडीओ अंजलि सरोज, एडीओ पंचायत अजय श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें