फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्ष से एक स्थान पर जमे छह लेखपाल हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल से एक ही जगह पर
विज्ञापन

जमे छह लेखपालों का ट्रांसफर
क्रासर
डीएम के निर्देश पर एडीएम ने किया स्थानांतरण
संबंधित एसडीएम को तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत डीएम के अनुमोदन पर एडीएम ने एक तहसील में दस वर्ष से तैनात छह लेखपालों का स्थानांतरण दूसरी तहसील में कर दिया है। एडीएम ने संबंधित एसडीएम को स्थानांतरित लेखपालों को तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश देते हुए लेखपालों को अपने तैनाती तहसील में योगदान प्रस्तुत करने को कहा है। डीएम योगेश कुमार ने बीते दिनों एडीएम ईश्वरचंद्र को वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत एक तहसील में दस वर्ष से जमे लेखपालों को सूचीबद्ध करते हुए उनका स्थानांतरण दूसरी तहसील में करने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर एडीएम ने ऐसे लेखपालों को सूचीबद्ध कराया था। लेखपालों को सूचीबद्ध करने के बाद मंगलवार को डीएम से अनुमति लेकर एडीएम ने छह लेखपालों को दूसरी तहसील में स्थानांतरित कर दिया। स्थानांतरण आदेश जारी करने के साथ ही एडीएम ने संबंधित एसडीएम को आदेश की प्रति उपलब्ध कराते हुए स्थानांतरित लेखपालों को तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश दिया। स्थानांतरित होने वाले लेखपालों में हरिप्रसाद द्विवेदी को अमेठी से गौरीगंज, शिवशंकर मौर्य को अमेठी से तिलोई, रमाशंकर सिंह को मुसाफिरखाना से गौरीगंज, इकरार अहमद को गौरीगंज से तिलोई, व्यासजी मिश्र को तिलोई से गौरीगंज तथा नितिन कुमार त्रिपाठी को तिलोई से मुसाफिरखाना तहसील भेजा गया है। एडीएम ने संबंधित लेखपालों को तत्काल नई तैनाती वाली तहसील में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें