फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 1.13 लाख बच्चों को जल्द मिलेगा गर्म भोजन

Sun, 12 Nov 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 1.13 लाख बच्चों को जल्द ही फिर से गर्म भोजन मिलने लगेगा। शासन के निर्देश पर तैयारियां तकरीबन पूरी हो गई हैं। दीपावली बाद हॉट कुक्ड योजना शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन



बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी प्रति वर्ष सैकड़ों बच्चे कुपोषण की चपेट में आ जा रहे हैं। सितंबर में कराए गए परीक्षण में करीब चार हजार कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चे पाए गए थे। इसे देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत तीन से छह साल तक के 1,13,116 बच्चों को फिर से गर्म भोजन खिलाने की तैयारी शासन ने कर ली है।

पिछले दिनों बाल विकास विभाग ने जिले का आंकड़ा भेज दिया था। योजना के मुताबिक परिषदीय विद्यालयों के परिसर व दो सौ मीटर की परिधि में स्थित करीब 2,250 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को रसोइये की ओर से बनाया गया भोजन खिलाया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यालयों से दूर स्थित 251 केंद्रों पर सहायिकाएं गर्म भोजन बनाकर पंजीकृत बच्चों को परोसेंगी। इसके लिए शासन की ओर से हॉट कुक्ड योजना फिर शुरू की जा रही है। दीपावली के बाद योजना के संचालन की तैयारी है।



चलती रहेगी पुष्टाहार व राशन वितरण की योजना
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को राशन का वितरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही नौ विकास खंडों में बच्चों व महिलाओं को पुष्टाहार वितरण शुरू कराया गया है। विभाग के मुताबिक हॉट कुक्ड के साथ ही ये दोनों योजनाएं भी संचालित होती रहेंगी।



भोजन बनाने के खर्च पर मिलेंगे पौने चार रुपये
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रवीश्वर राव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गर्म भोजन खिलाने के लिए कोटेदार के जरिए ही केंद्रों को राशन मिलेगा। भोजन तैयार करने में आने वाले खर्च के लिए प्रति बच्चे के हिसाब से तीन रुपये 75 पैसा मिलेंगे। प्रति बच्चा रसोइयों को पारिश्रमिक मिलेगा। शासन से आदेश मिलते ही योजना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें