फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फरार आरोपी सिराज समेत 10 पर लगा गैंगस्टर

Sun, 12 Nov 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुलतानपुर)। अधिवक्ता आजाद हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सिराज व प्रिंस सहित 10 लोगों पर कोतवाली देहात पुलिस ने तीन माह बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की है। शुक्रवार रात आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुलकी चौराहे के पास छह अगस्त को दीवानी न्यायालय के युवा अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि उनके भाई मुनव्वर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कोतवाली देहात थाने में पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर के हिस्ट्रीशीटर सिराज अहमद उर्फ पप्पू व घरहा कला निवासी इस्माइल उर्फ प्रिंस समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

प्रकरण के मुख्य आरोपी लोलेपुर निवासी सिराज को पुलिस करीब तीन माह बाद भी नहीं पकड़ सकी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्यामसुंदर ने बताया कि डीएम की संस्तुति के बाद सिराज अहमद समेत 10 पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




इन लोगों पर हुई कार्रवाई
कोतवाली देहात थाने में कोतवाली नगर के लोलेपुर निवासी सिराज अहमद , भोंए कठार गोसाईगंज के इकरामुद्दीन, घरहाखुर्द कोतवाली नगर के इस्माइल उर्फ प्रिंस, खैराबाद के सैय्याद, खैराबाद निवासी सलमान, खैराबाद निवासी सोहराब, कोतवाली नगर के अलहदादपुर निवासी शमीम उर्फ लड्डन व उनकी पत्नी अख्तरुल निशा, लोलेपुर के मेराज अहमद और मो वसीम पर गिरोहबंद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें