फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की लागत से होगा 49 संपर्क मार्गों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 49 संपर्क मार्गों का निर्माण का हाईवे से जोड़े जाएंगे। इसके लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इससे क्षेत्र की करीब दो लाख आबादी को आवाजाही में सहूलियत होगी। शासन से संपर्क मार्गों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गांवों को संपर्क मार्गों के जरिए मुख्य मार्गों से जोड़ने की पहल की गई है। इसी क्रम में अमेठी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अमेठी, संग्रामपुर, भादर और भेटुआ की विभिन्न ग्राम पंचायतों को मुख्य मार्ग से जोडने की दिशा में कवायद शुरू कर दी गई है।


क्षेत्र के लोगों की मांग पर स्थानीय भाजपा विधायक गरिमा सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर संपर्क मार्गों का निर्माण कराए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट से विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अलग-अलग 49 संपर्क मार्गों का निर्माण होगा।
विज्ञापन



इन संपर्क मार्गों की कुल लंबाई 11 किलोमीटर होगी। ये संपर्क मार्ग ग्राम पंचायतों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य करेंगे। इस धनराशि से सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण होगा। इन संपर्क मार्गों के निर्माण से विधानसभा क्षेत्र की दो लाख से अधिक आबादी को आवाजाही में सहूलियत होगी। ग्रामीण आराम से मुख्य मार्ग तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें