फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच उपकेंद्रों की ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के पांच विद्युत वितरण उपकेंद्रों की आपूर्ति शनिवार को दो घंटे से ज्यादा बाधित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्रों की लाइन का मरम्मत कार्य कराएगा।
विज्ञापन


पयागीपुर स्थित विद्युत पारेषण उपकेंद्र के 33 केवी पर आइसोलेटर व अन्य मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही लाइनों को भी दुरुस्त कराया जाना है। पारेषण के मुताबिक इसके लिए सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक पांच वितरण उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे शहर का दरियापुर, अर्धशहरी केएनआई, ग्रामीण क्षेत्र का फरीदीपुर, धम्मौर व लंभुआ वितरण उपकेंद्र की करीब एक लाख आबादी के प्रभावित रहने के आसार हैं।

पारेषण के अधिशासी अभियंता वीएस त्यागी ने बताया कि सुबह मरम्मत कार्य के दौरान वितरण के इन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य को देखते हुए उपभोक्ताओं को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें