तैयारिया पूरी, आज होगा
बार एसोसिएशन का चुनाव
क्रासर
आठ पदों के लिए 130 अधिवक्ता करेंगे वोटिंग
शाम पांच बजे के बाद होगी मतगणना
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 130 अधिवक्ता जहां मतदान करेंगे वहीं शाम पांच बजे से मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा होगी।
एल्डर्स कमेटी-जिला बार एसोसिएशन के चेयरमैन ओमप्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट की ओर से बीते दिनों बार एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया था। शुक्रवार को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की सभी तैयारी बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गई। चुनाव में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए गिरिजा बख्श सिंह, रामशंकर शुक्ल व केवल प्रसाद शुक्ल, सीनियर उपाध्यक्ष पद के लिए हनुमान दत्त त्रिपाठी व शिवशंकर शुक्ल, सचिव पद के लिए शिव किशोर शुक्ल व राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए संतोष कुमार शुक्ल व मो. इस्लाम, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए उमाशंकर मिश्र व वेद प्रकाश मिश्र, कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिनेश कुमार शुक्ल व राकेश कुमार शुक्ल, जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए सूर्य प्रकाश त्रिपाठी सूर्या व दिलीप कुमार शुक्ल तथा वरिष्ठ सदस्य पद के लिए कृपाशंकर तिवारी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, श्रीराम सरोज, शारदा प्रसाद व सुरेंद्र कुमार पांडेय मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से चार बजे तक चलेगी। शाम पांच बजे मतों की गणना के साथ ही विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।