फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम भरा है संपर्क मार्गों से आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोखिम भरा है संपर्क मार्गों से आवागमन
विज्ञापन

उखड़ गई सड़क की गिट्टियां, बने गड्ढे
कामापुर, इसरौली, भगवानपुर संपर्क मार्ग बदहाली के शिकार
फोटो संख्या-2
अमर उजाला ब्यूरो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर आवागमन खतरे से खाली नहीं है। सड़क की खस्ता हालत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क के बीचों-बीच बड़े गड्ढे हैं। स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद संपर्क मार्गों की दशा में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के संपर्क मार्ग बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में जोखिम उठाना पड़ रहा है। बॉब ब्रांच से इसरौली, भगवानपुर, कामापुर, सोहगौली संपर्क मार्गों की हालत खस्ताहाल है। कई साल पले बने निर्मित संपर्क मार्गों की गिट्टियां मरम्मत न होने से उखड़ गई हैं। बरसात में यहां जलभराव हो जाता है। इस कारण गड्ढों की गहराई आंकना भी मुश्किल रहता है। क्षेत्र के रामजन्म उपाध्याय, अर्जुन, महावीर, दिलीप श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत कई वर्षों से नहीं होने की वजह से गड्ढे में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क मार्ग की दशा में सुधार के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें