फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लिखा-पढ़ी पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान महिला
विज्ञापन

की तहरीर पर दर्ज किया केस
क्रासर
घर से बुलाकर की गई थी भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

फोटो संख्या-11,12
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। घर से बुलाकर की गई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में पुलिस की लिखा-पढ़ी सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने मानसिक रूप से परेशान मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था जबकि हत्या में शामिल लोगों से पूछताछ तक करना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता विजय नारायण शर्मा को पिछली 29 जून की रात तीन युवक घर से बुलाकर कार से साथ ले गए थे। दूसरे दिन विजय नारायण शर्मा का कार में अजीजपुर गांव के पास शव पाया गया था। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने जांच कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने विजय नारायण शर्मा की मानसिक रूप से परेशान मां शांति देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। मानसिक रूप से परेशान महिला की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने पर पुलिस की लिखा-पढ़ी चर्चा का बिंदु बन गई। भाई की हत्या की सूचना के बाद मायके पहुंची इकलौती बहन सोनी निवासी भगवानपुर थाना कुड़वार ने इस पर कड़ी आपत्ति की थी, लेकिन तब तक पुलिस का कोरम पूरा हो चुका था। भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में शामिल आरोपियों के बारे में क्षेत्र में चर्चा आम है। हालांकि गोसाईगंज थाने की पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की भी जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें