फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में देर से पहुंचे डीएम और एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
317 शिकायतों में महज 11 निस्तारित
विज्ञापन


इनसेट
अमेठी में तहसील दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-27
अमेठी। जिलाधिकारी योगेश कुमार, एसपी पूनम की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल 317 शिकायतें आईं जिसमें मात्र 11 का मौके पर निस्तारण हो सका। दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 116, पुलिस की 79, विकास की 36, शिक्षा की तीन, समाज कल्याण विभाग से दो और 81 अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें रहीं। इस दौरान स्थानीय विधायक गरिमा सिंह के प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह तहसील दिवस में मौजूद रहे। डीएम ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशानुरूप शिकायतों का निस्तारण किया जाय। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। इस मौके सीडीओ अपूर्वा दूबे, उपजिलाधिकारी प्रियंका सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

तहसील दिवस में देर से
पहुंचे डीएम और एसपी


अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-26

अमेठी। मंगलवार को स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी योगेश कुमार और पुलिस अधीक्षक पूनम विलंब से पहुंचे। इस वजह से करीब 20 मिनट विलंब से तहसील दिवस शुरू हो सका। इसके पहले निर्धारित समय पर एसडीएम प्रियंका सिंह अन्य अधिकारी बैठे थे लेकिन फरियादी डीएम-एसपी का इंतजार करते दिखे। तहसील दिवस में पहुंचते ही जिलाधिकारी योगेश कुमार ने दिवस में बैठे सभी अधिकारियों से कहा कि दिवस के दौरान कोई भी अधिकारी-कर्मचारी सोता या मोबाइल पर चैट करता हुआ न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

115 में से केवल 23 शिकायतें निस्तारित
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला तहसील समाधान दिवस मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एसडीएम मोतीलाल व सीओ रवींद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। एसडीएम ने दिवस में प्राप्त 115 शिकायतों मेें 23 का मौके पर निस्तारण कर दिया। वअन्य शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। एसडीएम ने सभी अनिस्तारित शिकायतों को डेडलाइन के अंदर निस्तारित कराने का आदेश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। दिवस में तहसीलदार महेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें