फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर बने इंसानियत की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान कर बनें इंसानियत की मिसाल
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान
अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में बुधवार को 55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सुबह नौ बजे से शुरू शिविर में पंजीयन कराकर रक्तदान करने वालों का तांता दोपहर दो बजे तक लगा रहा। ब्लड बैंक में वे महादानी भी पहुंचे जिनका ग्रुप बमुश्किल से मिलता है। ब्लड बैंक के इंचार्ज ने ऐसे कुछ महादानियों का पता व मोबाइल नंबर दर्ज कर उन्हें सुरक्षित रख लिया है। इसमें खासकर ओ व बी निगेटिव ब्लड ग्रुप वाले शामिल हैं। ब्लड बैंक ने उन्हें किसी अभावग्रस्त मरीज की आपात स्थिति में जान बचाने के लिए बुलाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में सांई स्कूल ऑफ नर्सिंग ने न सिर्फ सहयोग किया बल्कि उसके डायरेक्टर ने रक्तदान भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीडी सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। कहा कि दिवस पर रक्तदान करके महादानियों ने लोगों में बने भय का मिथक तोड़ा है। प्रभारी जिलाधिकारी ने रक्त देने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन का प्रतीक चिह्न व प्रमाणपत्र दिया। साहित्यकार कमल नयन पांडेय ने कहा कि शिविर से यह साबित हो गई है कि अब खून के अभाव में किसी की जिंदगी नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें