फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नौकरी का झांसा देकर 11 युवाओं से 33 लाख ठगे

Mon, 10 Aug 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में श्रमिक पद पर सीधी भर्ती कराने का झांसा देकर 11 युवाओं से करीब 33 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। युवाओं को भरोसे में लेने के लिए आरोपियों ने पहले रकम वसूली, फिर गोंडा में कथित मेडिकल और इंटरव्यू कराया। इसके बाद फर्जी जॉइनिंग लेटर और गेट पास थमाकर एफसीआई कार्यालय भेज दिया।
विज्ञापन


वहां जब जांच पड़ताल हुई तो दस्तावेज फर्जी निकलने पर युवाओं के पैरों तले जमीन खिसक गई। शिकायत पर धनपतगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीपरगांव निवासी गिरजाशंकर के मुताबिक दिसंबर 2019 में लखनऊ जाते समय उनकी मुलाकात वृंदावन योजना, लखनऊ के जयप्रकाश यादव और दिलीप कुमार मिश्रा से हुई थी। आरोप है कि जयप्रकाश ने खुद को एफसीआई का महामंत्री बता श्रमिक पद पर सीधी भर्ती कराने की बात कही। प्रति अभ्यर्थी तीन लाख रुपये में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया। गिरजाशंकर सहित 11 युवाओं से आठ जनवरी 2020 को हरौरा बाजार में एक-एक लाख रुपये एडवांस लिए गए। शेष रकम भी नकद, आरटीजीएस और फोनपे के जरिए वसूली गई।
विज्ञापन


जॉइनिंग करने गए तो दस्तावेज फर्जी मिले : अगस्त 2022 में आरोपियों ने अभ्यर्थियों को गोंडा बुलाया। वहां कथित रूप से फर्जी मेडिकल और इंटरव्यू कराया गया। स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराने के साथ युवाओं को जॉइनिंग लेटर और गेट पास दिए गए। 30 सितंबर 2022 को सभी अभ्यर्थी इन्हीं दस्तावेज के सहारे एफसीआई कार्यालय पहुंचे तो दस्तावेज फर्जी पाए गए। ठगी का खुलासा होते ही आरोपी मोबाइल बंद कर भाग निकला।

पीड़ितों का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकी दी। धनपतगंज थाने के उपनिरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपों और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें