फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सहारनपुर में 11 टेबल टेनिस खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

Fri, 09 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खेल निदेशालय की ओर से होने वाली सब जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए सहारनपुर में 11 से 13 अक्तूबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद टीम शुक्रवार को सहारनपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में बालक और बालिका दोनों संवर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। बालिका संवर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर से पलक, शिवांशी, दीक्षा और संध्या का चयन हुआ है। जंजीरादास इंटर कॉलेज नरहरपुर से रिचा यादव और उच्च प्राथमिक विद्यालय नकराही से नैंसी भी टीम का हिस्सा हैं। बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय नकराही से प्रीतम कनौजिया और उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर से प्रिंस पाल चुने गए। एमजीएस से नैतिक, अनुराग कोरी और किड्स एजुकेशन से अब्दुल समद का चयन हुआ है।
सभी चयनित खिलाड़ी बेसिक शिक्षा के वर्तमान या पूर्व छात्र हैं। नगर व्यायाम शिक्षक, अंतरराष्ट्रीय अंपायर और टेबल टेनिस संघ के सचिव मो. सईद मो. आरिफ का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। बेसिक विभाग से उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर के शिक्षक मुनेंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग में 11 से 13 अक्तूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इनकी इस सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बधाई दी। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एसपी सिंह, क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, खेल प्रवक्ता राजेश कनौजिया, महेश यादव, रियांश और परमात्मा अवस्थी सहित कई अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें