फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में 11 खिलाड़ी चुने गए

Wed, 15 Apr 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए हुए प्रदेश स्तरीय ट्रायल में जिले के 11 खिलाड़ियों ने सफलता पाई है। इन खिलाड़ियों को कैंप करने का मौका मिला है। चयनित खिलाड़ी 15 दिन कैंप करने के बाद आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश पाएंगे।
विज्ञापन


बीते महीने चार दिवसीय जिला स्तरीय ट्रायल में 62 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इसके बाद मंडलीय ट्रायल में सफलता के बाद प्रदेश स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग किए थे। यहां से इन खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ। स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते महीने जिला स्तरीय ट्रायल में बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, एथलेटिक्स व हैंडबॉल का ट्रायल था।
बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स, कबड्डी व हैंडबॉल के ट्रायल में प्रतिभाग किया था। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों ने अयोध्या में मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग किया। यहां प्रदेश स्तरीय ट्रायल में बालक व बालिका वर्ग के 11 खिलाड़ियों ने सफलता पाई। बालक वर्ग के हॉकी में मंजीत, अमन कुमार यादव का चयन हुआ बालिका वर्ग में स्वाती ने सफलता अर्जित की। वॉलीबॉल बालक वर्ग में आदिल खान व बालिका में वैभवी दूबे व पलक चुनी गईं।
विज्ञापन

कुश्ती में तनू यादव, हैंडबॉल में महताब अहमद, क्रिकेट में महताब अहमद में चयनित हुए हैं। क्रिकेट में देवांश भार्गव को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। बैडमिंटन में पारुल का चयन हुआ है।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि प्रदेश स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 15 दिन का कैंप कराया जाएगा। इसके बाद आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें