फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के चार कर्मियों समेत 11 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के छीतेपट्टी कैंप में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। कैैंप के चार कर्मियों समेत जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें शहर व शहर से सटे मोहल्ले के सात लोग भी संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नेवादा बिरसिंहपुर स्थित कैंप द्वितीय में 104 कर्मियों के पॉजिटिव मिलने के बाद एक्सप्रेस-वे के छीतेपट्टी दोस्तपुर स्थित कैंप में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई जांच में छीतेपट्टी कैंप कार्यालय के चार कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।
डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी किया है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि छीतेपट्टी कैंप कार्यालय के पॉजिटिव पाए गए चार कर्मी नेवादा कैंप कार्यालय के संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे। इसके अलावा शहर से सटे लोहरामऊ रोड स्थित बघराजपुर में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक युवक कोराना पॉजिटिव मिला है। रूहट्टागली के पास रामलीला मैदान वाली गली में एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। शहर के मेजरगंज चौक में एक परिवार के दो सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों पूर्व में पॉजिटिव पाए गए अपने भाई के संपर्क में आए थे।
लखनऊ जांच को भेजे गए 411 सैंपलों में 400 निगेटिव व 11 पॉजिटिव पाए गए हैं। 11 पॉजिटिव मिलने से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 360 हो गई है। कोविड केयर सेंटर में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। 150 मरीजों का इलाज चल रहा है।
दिक्कत होने पर लोग कंट्रोल रूम को दें सूचना
डीएम सी. इंदुमती ने संक्रमण को देखते हुए लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना का लक्षण मिलने या फिर शरीर में दिक्कत होने पर लोग कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 05362-240203 पर किसी भी समय सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें