वलीपुर (सुल्तानपुर)। बल्दीराय क्षेत्र के तीन गांवों से बुधवार रात बदमाशों ने 11 बकरियों की चोरी कर ली। इब्राहिमपुर गांव से सात, दौलतपुर से तीन व चककारी भीट गांव से एक बकरी की चोरी हुई। पीड़ितों ने पुलिस को वारदात की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
इब्राहिमपुर निवासी इदरीश बुधवार रात सात बकरियों को एक कमरे में बंद कर घर में सो रहे थे। देर रात चोरों ने बाहर के कमरे का ताला तोड़कर बकरियां चोरी कर लीं। इसी रात दौलतपुर गांव निवासी रामपाल कोरी की तीन बकरियां भी चोर उठा ले गए।
चककारी भीट गांव की हरिजन बस्ती निवासी मिहीलाल की एक बकरी को भी चोर उठा ले गए। बगल में सो रहे अमरजीत का मोबाइल फोन भी चोरी हो गया। बल्दीराय थाने के इंस्पेक्टर नारदमुनि सिंह ने बताया कि वारदातों की जांच की जा रही है।