फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 1,050 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Tue, 04 Jun 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गनपत सहाय पीजी कॉलेज में सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को तीन पालियों में क्रमशः सुबह सात बजे से नौ बजे तक, द्वितीय पाली में 10 बजे से 12 बजे तक और तृतीय पाली दोपहर बाद दो बजे से चार बजे तक बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम् सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हुई।
विज्ञापन


बीए छठवें सेमेस्टर में उर्दू, बीकाॅम व बीएससी भौतिक विज्ञान की परीक्षा तथा द्वितीय पाली में चतुर्थ सेमेस्टर की बीए शारीरिक शिक्षा, बीएससी जंतु विज्ञान एवं बीकाॅम, तृतीय पाली में द्वितीय सेमेस्टर शारीरिक शिक्षा, जंतु विज्ञान सहित करीब 1,050 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं।
प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि शुचितापूर्ण व नकल विहीन परीक्षा संपन्न हो रही है। गर्मी से बचने के लिए सभी परीक्षा कक्षों में पर्याप्त पंखें लगाए गए हैं और शीतल जल, ओआरएस घोल व इलेक्ट्रॉल की व्यवस्था महाविद्यालय की ओर से की गई है। परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाकादल ने सघन तलाशी ली लेकिन कोई भी नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें