कुड़वार (सुल्तानपुर)। असरोगा के पास सोमवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। दुर्घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के असरोगा के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक पर सवार राजू (24) निवासी स्योर मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका सात वर्षीय बेटा जीवन घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल जीवन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की मानें तो राजू परिवार के साथ जिले में हो रहे फोरलेन के सड़क निर्माण कार्य में लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।