फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह पूर्वक परिणय सूत्र में बधे 255 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह पूर्वक परिणय सूत्र में बंधे 255 जोड़े
विज्ञापन

गौरीगंज। शासन की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को भादर, संग्रामपुर, गौरीगंज, सिंहपुर व जगदीशपुर ब्लॉक परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के लिए चिह्नित ब्लॉक क्षेत्र के 255 जोड़ों में से 180 ने जहां एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए, वहीं 75 मुस्लिम जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ निकाह कुबूल किया। अफसरों ने नव दंपतियों को अनुदान राशि व उपहार देते हुए विदा किया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को हुए समारोह के लिए भादर ब्लॉक के विभिन्न गांवों से 55, संग्रामपुर ब्लॉक से 34, गौरीगंज ब्लॉक से 62, सिंहपुर ब्लॉक से 75 तथा जगदीशपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों से 29 जोड़े चिह्नित किये गये थे। इनमें से 180 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए तो वहीं 75 मुस्लिम जोड़ों को मुस्लिम धर्मगुरुओं ने निकाह पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में डीएम शकुंतला गौतम ने और अन्य ब्लाकों में नामित अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी नव दंपतियों के खाते में 35 हजार रुपये अंतरित करने के साथ ही उन्हें विवाह का प्रमाणपत्र व 10 हजार रुपये कीमत का उपहार देकर विदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें