फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की तहरीर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता की हत्या में दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अखंडनगर (सुल्तानपुर)। मीरपुर प्रतापपुर गांव में शनिवार रात हुई बसपा नेता की हत्या की घटना में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ ही तफ्तीश शुरू कर दी है।

क्षेत्र में मीरपुर प्रतापपुर गांव के रहने वाले बसपा नेता महेंद्र भारती (45) पर गत शनिवार रात आजाद राजभर समेत दो युवकों ने लाठी-डंडे से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को परिवारीजन ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महेंद्र के बेटे गौरव प्रभाकर की तहरीर पर आजाद राजभर और गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अखंडनगर प्रभाकर वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें