फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एडीओ पंचायत की वेतन वृद्धि पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन एडीओ पंचायत
विज्ञापन

की वेतन वृद्धि पर रोक
क्रासर

प्रसाधन फीडिंग कार्य पूरा नहीं होने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। तीन ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना भारी पड़ गई। नाराज डीपीआरओ ने तीनों एडीओ पंचायतों की एक-एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। डीपीआरओ के आदेश से लापरवाह कर्मियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बीते दिनों जिले के सभी 13 ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रसाधन निर्माण सहित ग्राम पंचायतों में हो रहे अन्य विकास कार्यों की एमआईएस फीडिंग वरीयता के आधार पर कराने के साथ ही प्रति दिन प्रगति रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। बुधवार को डीपीआरओ ने एमआईएस फीडिंग की ऑनलाइन समीक्षा की तो बीते दो दिनों से विकास खंड सिंहपुर, बाजार शुकुल व मुसाफिरखाना में एक भी एमआईएस की फीडिंग नहीं पाई गई। इससे नाराज डीपीआरओ ने तीनों एडीओ पंचायत की एक-एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। आदेश की प्रति संबंधित ब्लॉकों को भेजते हुए संबंधित से इस बात का जवाब मांगा गया है कि किन परिस्थितियों में बीते दिनों दो दिनों में एक भी फीडिंग नहीं की गई। डीपीआरओ का आदेश मिलते ही लापरवाह किस्म के कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। डीपीआरओ ने बताया कि बावजूद इसके यदि लक्ष्य के सापेक्ष फीडिंग कार्य में प्रगति नहीं हुई तो संबंधित सहायक विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें