फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में फरार चल रहे पति का निकला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या में फरार चल
विज्ञापन

रहे पति का निकला शव
क्रासर
बेटे ने की शव की शिनाख्त
पत्नी की हत्या के बाद से फरार था पति
अमर उजाला ब्यूरो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। बाजार बाबा पुल के नीचे झाड़ियों में पाए गए शव की शिनाख्त बेटे ने पिता के रूप में की है। मृतक पांच दिन पूर्व पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सरायभीखम निवासी हरिलाल गुप्ता दिल्ली में काम करता था, जबकि उसकी पत्नी कैलाशी देवी (50) अपने बेटे सचिन, दीपक और बेटी निशा के साथ घर में रहती थी। पिछले शुक्रवार की दोपहर हरिलाल ने कैलाशी देवी की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर फरार हो गया था। 22 अगस्त की सुबह क्षेत्र के बाजार बाबा पुल के नीचे झाड़ियों में एक अधेड़ का शव पाया गया था। बुधवार को हरिलाल का बेटा थाने पहुंचा और शव की शिनाख्त हरिलाल गुप्ता के रूप में की। पुलिस का मानना है कि मृतक के गिरने पर उसे चोट लगी थी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। फिलहाल अभी शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें