फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवारीनाथ धाम पर हुए भंडारे में लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवारीनाथ धाम पर भंडारा
विज्ञापन

और सांस्कृतिक कार्यक्रम


अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। भारतीय कांवरिया सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को जनवारीनाथ धाम पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। दिन भर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शिव तांडव नृत्य, राधा-कृष्ण की रासलीला एवं मयूरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

जनवारीनाथ धाम पर कांवरिया सेवा समिति ने इस बार पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोमवार को दोपहर बाद से शुरू हुए भंडारे में देर रात तक करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने पुलिस की बेहतर व्यवस्था के लिए कोतवाल धर्मराज उपाध्याय को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय कांवरिया सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अग्रहरि, सीताराम मोदनवाल, संतोष कुमार अग्रहरि, श्यामजी कसौंधन, रमेश अग्रहरि, ओमप्रकाश कौशल, राजकुमार कौशल, सतीश कौशल, पवन अग्रहरि, राजेश, अमित बरनवाल समेत सैकड़ों कांवरिया लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें