तालाब में मिला बुजुर्ग महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। दुर्गापुर गांव में रविवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव तालाब में पाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की रहने वाली नयका देवी (70) पत्नीमंगरू शनिवार की रात घर के बरामदे में सोई थी। रविवार की सुबह नयका चारपाई से गायब मिली। इस दौरान गांव के बाहर स्थित तालाब में ग्रामीणों ने महिला का शव उतराते देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तालाब से शव बाहर निकाला, जिसकी पहचान नयका देवी के रूप में की गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस बाबत एसओ नंदलाल तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टंम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।