फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासनहीनता के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अभद्रता के आरोप में
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक निलंबित
क्रासर
हस्ताक्षर कर विद्यालय से अनुपस्थित रहने का मामला


अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। संयुक्त जांच टीम से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना व उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर विद्यालय से गायब रहना उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरालालगंज द्वितीय के प्रधानाध्यापक रामचंद्र शुक्ल को भारी पड़ गया। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी तथा जिला समन्वयक एमडीएम की संयुक्त टीम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए राजकुमार पंडित ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय उड़वा से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने मामले की विस्तृत जांच खंड शिक्षाधिकारी बहादुरपुर को सौंपते हुए सात दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। आरोप पत्र में प्रधानाध्यापक रामचंद्र से दिनांक 15 जुलाई को उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद गायब रहने तथा संयुक्त जांच टीम से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर जवाब मांगा गया है। बीएसए ने आरोप पत्र का जवाब संतोषजनक नहीं होने तथा बीईओ की रिपोर्ट में आरोप साबित होने पर प्रधानाध्यापक को सेवा समाप्ति का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें