फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर बिफरी
विज्ञापन

लाल झंडा मजूदर यूनियन
क्रासर
समस्याओं का निराकरण न होने से जल निगम कर्मियों में रोष
फोटो संख्या-8
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। लंबित समस्याओं के निराकरण न होने से आक्रोशित जल निगम कर्मियों ने बुधवार को शहर से सटे अमहट स्थित जल निगम कार्यालय पर जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छह सूत्री मांगों के निराकरण न होने की दशा में प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन के बैनर तले शहर से सटे अमहट इलाके में स्थित जल निगम के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का किया गया। लाल झंडा मजदूर यूनियन के जनपद सचिव सर्वदेव शुक्ला ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता की ओर से पूर्व में मौखिक आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अभी तक कर्मचारी हित में कोई कदम नहीं उठाया जा सका है। संगठन के जनपद अध्यक्ष शिवरक्ष द्विवेदी ने कहा कि कर्मचारियों के स्थानांतरण में भी शासन की मंशा के अनुरुप कार्य नहीं किया गया है। फील्ड कर्मचारियों के सेवा अभिलेख, जीपीएफ, व्यक्तिगत पंजिका समेत अन्य प्रक्रिया को पूरा नहीं कराया जा रहा है। इस वजह से भी जल निगम कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। अधिकारियों की उदासीनता का यही रवैया रहा तो संगठन अनवरत प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वाले में लालजी गुप्ता, मदन त्रिपाठी, लाल बहादुर मिश्र, अखिलेश तिवारी, जगदंबा तिवारी, नागेंद्र कुुमार सिंह, सत्य नारायण मिश्र, राकेश उपाध्याय, वीरेंद्र श्रीवास्तव, काली सहाय, विनोद गुप्ता, प्रेम शंकर दुबे, जागेश्वर, टीएन सिंह, अयोध्या, मो. कादिर समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें