डेडलाइन में करें प्राप्त शिकायतों का निस्तारण
क्रासर
एसडीएम ने स्थानीय तहसील दिवस में दिए आदेश
लंबित शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई की चेतवानी
तहसील दिवस में आईं कुल 241 शिकायतें
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील दिवस में प्राप्त 241 शिकायतों में 27 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपते हुए एसडीएम ने डेडलाइन में शिकायतें निस्तारित करवाने का आदेश दिया। उन्होंने शिकायतें लंबित रहने पर जिम्मेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
स्थानीय तहसील में मंगलवार को एसडीएम मोतीलाल व सीओ लाल प्रताप सिंह की अध्यक्षता वाला तहसील समाधान दिवस आयोजित हुआ। मंगलवार को आयोजित दिवस में कुल 241 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र 27 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। प्राप्त शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपते हुए एसडीएम ने शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतें 15 दिन से ज्यादा लंबित रहीं तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिवस में तहसीलदार महेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।