फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम 18-37-04

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मिली राहत
विज्ञापन

जिले के पश्चिमी इलाके में हुई बरसात
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। मौसम का मिजाज बदलने से शनिवार को दोपहर बाद जिले के पश्चिमी इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। शहर समेत अन्य इलाकों में बारिश नहीं हुई और आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मौसम साफ रहने और तापमान में कमी आने व उमस भरी गर्मी का अनुमान है।
शनिवार को सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। दोपहर तक कड़ी धूप होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और आसमान में बादल छा गए। पश्चिमी इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। इस दौरान शहर समेत अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया और कड़ी धूप निकल आई। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने और तापमान में कमी होने व उमस भरी गर्मी होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें