फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्राम पंचायतों में बनेंगे 10,124 व्यक्तिगत शौचालय

Wed, 05 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 दोस्तपुर के मुस्तफाबाद में बना प्रसाधन। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण अभियान को इस वर्ष नई गति मिल रही है। शासन ने वर्ष 2026-27 के लिए जिले में 10,124 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य तय किया है। लक्ष्य मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने जिले की सभी 979 ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

अप्रैल 2026 से चल रही कार्रवाई के तहत अब तक 2,508 पात्रों का चयन हुआ है। इनकी जियो टैगिंग पूरी कर ली गई है। विभाग ने इन लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजने की संस्तुति भी की है। भू-टैगिंग पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
दो किस्तों में मिलेगी धनराशि
यह राशि दो बराबर किस्तों में मिलेगी। पहली किस्त के छह हजार रुपये से निर्माण शुरू होगा। निर्माण पूरा होने और सत्यापन के बाद पंचायत सचिव व ब्लॉक समन्वयक की रिपोर्ट पर दूसरी किस्त के छह हजार रुपये जारी किए जाएंगे। पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के अनुसार चयन प्रक्रिया में ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनके घरों में अभी तक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

पात्रों का चयन चल रहा
अभियान का उद्देश्य खुले में शौच की बची हुई समस्या को पूरी तरह समाप्त करना है। जिला मिशन प्रबंधक अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में पात्रों का चयन लगातार कराया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को समय से सहायता उपलब्ध कराकर लक्ष्य के अनुरूप शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें