फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 100 ई रिक्शों का चालान, 30 को किया सीज

Wed, 24 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के सब्जीमंडी में ई रिक्शे की चेकिंग करते यातायात निरीक्षक राम निरंजन। स्रोत-ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन की रोकथाम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। बस स्टेशन, गोलाघाट, सब्जी मंडी, चौक, कुड़वार नाका, डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा सहित अन्य स्थानों पर ई रिक्शों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में 100 से अधिक ई रिक्शा का चालान एमवी एक्ट में किया गया। 30 से अधिक ई रिक्शा को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। सीज किए ई रिक्शों को पुलिस लाइन में खड़ा करवाया गया है। यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने बताया कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों का भी एमवी एक्ट में चालान किया गया। यातायात पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में सभी ट्रैफिक उपनिरीक्षक व हेड कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें