फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सोमनाथ यात्रा के लिए 10 यात्रियों को किया रवाना

Sun, 19 Apr 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ की यात्रा के लिए रविवार को सीडीओ विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने 10 यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर विकास भवन से रवाना किया गया। यहां से लखनऊ पहुंचकर यात्री अन्य लोगों के साथ सोमनाथ यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन

शाम को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एलईडी के जरिये मुख्यमंत्री का सोमनाथ यात्रा के संबंध में लाइव कार्यक्रम सुना गया। गीत नाट्य संस्था की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तति किए गए। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर यात्रियों का चयन किया गया था। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र कुमार, तारकेश्वर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें