फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 10 घंटे हुई रिमझिम बारिश, जलभराव ने बढ़ाईं दुश्वारियां

Wed, 26 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर में जीएन रोड पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सावन के अंतिम सोमवार को जिले में दो घंटे झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रात 12 बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश मंगलवार सुबह नौ बजे तक जारी रही। करीब 10 घंटे हुई बारिश से तापमान गिरने के साथ लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हुई।
विज्ञापन

लगातार बारिश से जीएन रोड, पंचरास्ता, बहादुरपुर मोड़, शास्त्रीनगर, अमहट सब्जी मंडी सहित कई मोहल्लों में पानी भर गया। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। मंगलवार दोपहर एक बजे फिर रिमझिम बारिश हुई। ढाई बजे मौसम साफ होने पर कुछ देर धूप निकली लेकिन बाद में फिर बादल छा गए। धनपतगंज के चकिया गांव निवासी किसान कपिल देव ने बताया कि बारिश का पानी धान की फसल के लिए लाभदायक है। पौधों की बढ़वार होती है, और कल्ले मजबूत होते हैं। पाठक पुरवा निवासी पप्पू पाठक ने बताया कि नहर किनारे के खेतों में पहले से जलभराव है। धूप निकलने पर पानी नहीं निकलने से पौधों के सड़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें