बीए की छात्रा को गांव से अगवा कर उसके साथ बीएससी के छात्र समेत तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शहर के एक मोहल्ले में घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र की एक युवती नगर के एक निजी डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को बीएससी के छात्र ने दो साथियों के साथ मिलकर छात्रा को गांव से अगवा कर लिया। टेंपो से उसे नगर के एक मकान में ले गए और यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
आरोपी युवकों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। देर शाम किसी तरह घर पहुंची युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। इससे परिजनों के होश उड़ गए। परिजन युवती को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे और जहां तहरीर दी गई।
इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव नसीर नगर निवासी शिवम, उसके साथी सौरभ और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।