फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के लिए होली पर चलेंगी स्पेशल बसें

Fri, 22 Mar 2013 11:35 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने होली पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में पूर्वांचल के लिए 24 मार्च से स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


ये बसें दिल्ली-लखनऊ से वाराणसी, इलाहाबाद, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और फैजाबाद आदि जिलों के लिए रवाना होंगी। इसी रूट पर बसों की वापसी भी होगी।

निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक बसें दिल्ली के लिए सवारियां लेकर रवाना हो चुकी हैं। अब यही बसें वहां से स्पेशल रूप में चलेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 24 से 31 मार्च तक स्पेशल बसें चलाने का आदेश दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजे गए सर्कुलर के अनुसार लखनऊ के लिए 130 एवं दिल्ली के लिए 500 से अधिक बसों को आरक्षित किया गया है।

वैसे तो इन बसों को चलाने की योजना 24 मार्च से है, लेकिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इनका संचालन शुक्रवार से भी हो सकता है। लखनऊ में यह बसें आलमबाग एवं कैसरबाग से संचालित होंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें