फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा को वोट नहीं दोगे तो गर्दन काट लेंगे'

Sun, 06 Apr 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के इटावा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पर खुद को सपाई बता रहे कुछ लोगों ने इसलिए हमला कर दिया कि वह ‘आप’ की टोपी उतार कर सपा का बिल्ला नहीं लगा रहा था।
विज्ञापन


हमलावरों ने मारपीट कर जबरन उसके गले में सपा का बिल्ला लगा दिया। पीड़ित ‘आप’ कार्यकर्ता की तहरीर पर शहर कोतवाली में मामला दर्ज हो गया है।

‘आप’ प्रत्याशी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देने का प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

सपाई के खिलाफ मामला दर्ज

रिक्शा चालक राजू सिंह पुत्र नौबत सिंह ‘आप’ का कार्यकर्ता है। शनिवार को वह रामगंज में झम्मन लाल की कलारी पर खड़ा था। तभी कुछ लोग आए और ‘आप’ की टोपी उतार कर सपा का बिल्ला लगाने के लिए कहा। राजू ने इनकार किया तो थप्पड़-घूंसों और बेंत से बुरी तरह पिटाई की गई।

हमलावरों ने सपा को वोट न देने पर उसे गर्दन काटने की धमकी भी दी। पीड़ित ने तुरंत घटनाक्रम से ‘आप’ के अन्य कार्यकर्ताओं और प्रत्याशी को अवगत कराया। बड़ी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचे।

पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराने के बाद ‘आप’ प्रत्याशी उजियारे लाल दोहरे की उपस्थिति में पीड़ित ने हमले की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात सपाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी श्रीधर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। ‘आप’ प्रत्याशी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देने का प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें