फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने की आनंद भवन की सैर, शाम को राहुल गांधी भी पहुंच जाएंगे इलाहाबाद

Wed, 10 Oct 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
सोनिया गांधी और सुधा सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कमला नेहरू अस्पताल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन करने और एक चिकित्सा भवन का शिलान्यास करने के लिए सोनिया गांधी स्वराज भवन पहुंच चुकी हैं। बमरौली हवाई अड्डे पर उनके विमान ने ठीक 9:30 बजे लैंड किया। इसके बाद वे वहां से स्वराज भवन के लिए रवाना हुईँ। सोनिया का आनंद भवन भ्रमण करने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वे शाम को 5 बजे कमला नेहरू अस्पताल जाएंगी।

विज्ञापन


शाम को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी आने की योजना है। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी राजस्थान से बमरौली एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचेंगे। वहां से वे कमला नेहरू अस्पताल आएंगे। इसके बाद सोनिया गांधी व राहुल गांधी कैंसर यूनिट का उद्घाटन करेंगे और रात 9 बजे विशेष विमान से दिल्ली निकल जाएंगे। गौरतलब है कि किसी नेता को इस कार्यक्रम में आने की इजाजत नहीं दी गई है। 

जानकार के मुताबिक सोनिया और राहुल कमला नेहरू अस्पताल में कैंसर और हार्ट के मरीजों के लिए स्थापित की गई अत्याधुनिक मशीनों का लोकार्पण भी करेंगे। अस्पताल के लिए 25 करोड़ की लागत से कैंसर के इलाज के लिए स्विटजरलैंड और हार्ट के मरीजों के इलाज के लिए नीदरलैंड से पांच करोड़ की मशीन लगाई गई है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सोनिया रायबरेली के हरचंदपुर पहुंच कर ट्रेन दुर्घटना स्थल भी जा सकती हैं। राजनीतिक दौरा न होने के कारण पार्टी पदाधिकारियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। दोनों नेताओं की एसपीजी ने मंगलवार से ही शहर में डेरा डाल दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें