वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के समापन पर कृष्णशिला कोल परियोजना को तीन और ककरी को छह पुरस्कार मिलने पर सोमवार को कृष्णशिला और ककरी परियोजना में शून्य दुर्घटना वर्ष मनाने का संकल्प जताया गया।
कृष्णशिला महाप्रबंधक पीके विश्वाल ने कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। बताया खदान में अच्छी विद्युत व्यवस्था और ड्रगलाइन अनुरक्षण कार्य के लिए पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाली सुरक्षा झांकी के लिए भी परियोजना की टीम सर्वश्रेष्ठ चुनी गई।
उपमहाप्रबंधक (असैनिक) एचके वर्मा, वरीय प्रबंधक (एमएम) बीके सिंह, वरीय प्रबंधक एमबीपी सिंह, क्षेत्रीय खान सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, प्रभारी स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) पवन डूकिया, वीटीओ बीके तिवारी, उत्पादन प्रबंधक जेपी डूडी, जेपीएन राय, एसपी राय, श्रमिक प्रतिनिधि संजीव कौशल आदि ने ट्रेड टेस्टिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जय शंकर चौबे और संतोष कुमार तिवारी को आगे चलकर और बेहतर करने की नसीहत दी।
ककरी महाप्रबंधक एएन पांडेय ने भी दुर्घटना मुक्त खदान, वीटीसी, स्टाल, डस्ट कंट्रोल, सर्वे एवं प्रचार-प्रसार के लिए बेस्ट टीम का पुरस्कार प्राप्त करने पर हर्ष जताया। महाप्रबंधक (खान) ए पाठक, एसओ (पी) पीपी सिंह, एसओ (असैनिक) एके सिंह, एसओ (वित्त एवं यांत्रिक) एसके कोष्टा, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक यूके सिंहा चौधरी, एसओ (एमएम) एसके सिंह, एएसओ एसके सिंह ने भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कर्मियों को बेहतरी के लिए उत्साहित किया।