फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में 19 वर्षीय अभिषेक चौहान का शव यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर खून भी पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, धौरहरा निवासी मनोज चौहान का पुत्र अभिषेक चौहान बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गांव स्थित मोती सिंह प्राथमिक विद्यालय परिसर के पास अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करमा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के भांजे के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करमा बाजार से लौटते समय गांव का एक युवक विद्यालय परिसर में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को काटने के लिए अभिषेक को रुपये का लालच दे रहा था, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया था। वहीं, मृतक के पिता मनोज चौहान ने बताया कि अभिषेक रात में भोजन करने के बाद घर की छत पर सोने गया था। वह विद्यालय परिसर तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने गांव के कुछ युवकों पर हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पेड़ काटने के दौरान दुर्घटना का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें